MithilaLive > समाचार
..सचिन एंड कंपनी के सामने रफ्तार की चुनौती
05/16/2008 02:57:11 PM

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की वापसी और सनथ जयसूर्या के विस्फोटक फार्म के मद्देनजर बुलंद हौसलों के साथ मुंबई इंडियंस की टीम शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम पर जब कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी तो उसके लिए सबसे बड़ा सिरदर्द रफ्तार के सौदागर शोएब अख्तर होंगे।

रफ्तार और अनुभव की इस जंग में एक ओर सौरव गांगुली की सेना के दो ट्रंप कार्ड शोएब और ईशांत शर्मा होंगे तो दूसरी ओर बल्ले से आतिश उगल रहे जयसूर्या और सचिन जैसे पुराने सिपहसालार होंगे। जयसूर्या ने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 छक्कों और नौ चौकों के जरिए जो 114 रन की नाबाद पारी खेली उससे इस मैच को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी चार गुना जरूर बढ़ गई होगी।

ग्रोइन की चोट के कारण राउंड रोबिन चरण के पहले मैच से बाहर रहे सचिन की वापसी के बाद मुंबई इंडियंस के हौसले बुलंदी के सातवें आसमान पर हैं। खराब शुरुआत से समय रहते उबरते हुए उसने लगातार चार जीत दर्ज की है। मेजबान टीम से दो अंक ऊपर है सौरव की टीम। दोनों में से जो भी टीम हारेगी सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगेगा।

मैच का नतीजा इस बात पर निर्भर करेगा कि जयसूर्या और तेंदुलकर किस तरह से तेज गेंदबाज शोएब का सामना करते हैं। शोएब ने दो दिन पहले ही आईपीएल में पदार्पण करते हुए अपने तूफानी स्पेल से दिल्ली डेयरडेविल्स के शीर्ष क्रम को तहस नहस कर दिया था। मुंबई इंडियंस के दोनों सलामी बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर हैं। उन्हें शोएब और उनके सहयोगी ईशांत से निपटने के लिए अपने अनुभव का पूरा निचोड़ लगाना होगा।

अजीत अगरकर भी यहां के हालात से बखूबी वाकिफ है। पाकिस्तान के उमर गुल और कोलकाता के अशोक डिंडा भी शाहरुख खान की टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देते हैं। टॉस की भूमिका भी अहम होगी और टॉस जीतने वाली टीम विरोधी को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहेगी ताकि पिच की उछाल का फायदा उठा सके।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने भी शॉन पोलाक की अगुवाई में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनका प्रदर्शन देखते हुए वे इस पिच का बखूबी फायदा उठा सकते हैं। दोनों टीमें इस समय आत्मविश्वास से ओतप्रोत हैं। नाइट राइडर्स ने अपने पिछले तीनों मैच जीते हैं तो मेजबान ने चार मैचों में लगातार जीत दर्ज की है।

मुंबई इंडियंस की टीम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है जबकि कोलकाता की टीम अगरकर को उतारना चाहेगी। कोलकाता की बल्लेबाजी का दारोमदार एक बार फिर गांगुली और आस्ट्रेलिया के डेविड हसी पर होगा। कैरिबियाई हरफनमौला ड्वेन ब्रावो का यह आईपीएल के इस सत्र में आखिरी मैच होगा जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्वदेश रवाना हो रहे है।
 


 

और भी

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 

 

Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362