नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर
सचिन तेंदुलकर के खिलाफ खेलने की कमी को महसूस कर रहे आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज
गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा की हसरत है कि इंडियन प्रीमियर लीग के अगले मैच में जब उनकी
टीम दिल्ली डेयरडेविल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से हो तो वह इस दिग्गज बल्लेबाज
को गेंदबाजी कर सकें।
मैक्ग्रा ने कहा, उम्मीद है कि सचिन अगले मैच तक फिट हो जाएंगे। मैं उनके लिए गुड
लक कहता हूं। मुंबई टीम को सचिन की कमी बहुत खल रही है। सचिन अगर मुंबई टीम में आ
जाएं तो विरोधी टीम पर अतिरिक्त दबाव पडे़गा क्योंकि लिटिल चैंपियन अकेले दम पर मैच
जिताने की क्षमता रखते