 |
बहुत मुश्किल है जीत का
सिलसिला बनाए रखना
jagran
05/11/2008 10:11:57 PM
|
टीमों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आधा सफर तय कर लिया
है। और अभी तक कोई भी टीम स्पष्ट दावेदार नजर नहीं आ रही है। यही टी-20 प्रारूप की
खूबसूरती है, जो कि दर्शकों में लंबे समय तक रोमांच बरकरार रखती है। प्रतियोगिता की
ऐसी प्रकृति रही है कि यह चुनना भी एक मुश्किल काम है कि कौन सी चार टीमें
सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। वास्तव में सेमीफाइनल चरण से कोई भी टीम जीत सकती है,
लेकिन तब तक प्रतियोगिता का लुत्फ लें। मेरा मानना है कि जिस अंदाज में टी-20
क्रिकेट है, यह अच्छा है कि आप यह अंदाजा नहीं लगा सकते कि यहां कौन विजेता हो सकता
है। अन्यथा यह थोड़ा उबाऊ हो सकता है। जबकि वनडे क्रिकेट पूरी तरह भिन्न है, क्योंकि
अस्सी प्रतिशत बार दृश्य पूरी तरह साफ हो जाता है कि कौन सी टीम जीतने जा रही है।
यहां पचास ओवर होते हैं, जो प्रत्येक टीम को मुकाबले में वापसी करने का मौका देते
हैं। मेरा निजी रूप से मानना है कि टी-20 कहीं ज्यादा रोमांचक है, लेकिन वनडे
क्रिकेट का भी अपना एक आकर्षण है।
यह आईपीएल का पहला सत्र है। हो सकता है कि अगले संस्करण में कोई तरीका उभर कर सामने
आए। बतौर इकाई मैं देख सकता हूं कि हम नियमित रूप से जीत दर्ज करने के लिए खुद को
व्यवस्थित कर रहे हैं। टूर्नामेंट में चौदह मैच खेले जाने हैं और प्रतियोगिता में
किसी भी टीम के लिए जीत का सिलसिला बनाए रखना बहुत ही मुश्किल है। आप कुछ मैच जीत
सकते हो और कुछ गंवा सकते हो। दिल्ली पर दिल की धड़कने रोक देने वाले मुकाबले में
जीत दर्ज करने के बाद हमारे लिए जीत के ढर्रे पर आना बहुत ही रोमांचक रहा है। यह
काफी उतार-चढ़ाव वाला मुकाबला रहा। कभी हम ऊपर चल रहे थे, तो कभी हम ट्रैक से उतर
गए। मगर आखिर में हमने अपने स्नायुतंत्रों पर शानदार ढंग से काबू रखा और जीतने में
सफल रहे।
अब किंग्स एकादश के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से पूर्व टीम का मनोबल बहुत ही
ऊंचा है। वास्तव में, अभी तक हमने अंतिम संयोजन के बारे में निर्णय नहीं लिया है।
मगर मुझे पूरा विश्वास है कि अंतिम एकादश पूरी तरह फिट है और छा जाने के लिए तैयार
है।
अपनी राय भॆजॆं
|
संपादक कॊ पत्र लिखॆं
| मित्र कॊ बतायॆं
|
|
|
|
|
| |
|
 |
|
AP |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
|