MithilaLive > समाचार
पाक जासूस की अस्पताल में मौत
jagran 05/14/2008 05:01:48 PM
जयपुर, [जासंकें]। जासूसी के एक मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे पाकिस्तानी नागरिक की स्थानीय मथुरादास माथुर अस्पताल में मौत हो गई। उसे एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकरण की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट करेगे।

अपर पुलिस अधीक्षक [शहर] सवाईसिंह गोदारा ने बताया कि आदिल भाई उर्फ इकराम उर्फ अजीम पुत्र रहमत अली रंधावा पाकिस्तान में बदीन जिले के टंडू गुलामअली थानांतर्गत गौर मौलवी सुल्तान अहमद क्षेत्र का रहने वाला था। जासूसी के एक मामले में गिरफ्तार आदिल को जयपुर की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पिछले वर्ष 28 फरवरी को 17 साल की कैद की सजा सुनाई थी।

पिछले वर्ष चार अक्टूबर को उसे जयपुर सेंट्रल जेल से जोधपुर जेल स्थानातरित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास को सूचना भेजी जा रही है, ताकि उसके परिजनों को इस बारे में बताया जा सके। परिजन शव लेते है अथवा नहीं? इस बारे में उनके निर्णय का इंतजार किया जाएगा। तब तक शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है।

अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं

 

और भी

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 

 

Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362