 |
आईपीएल ने बढ़ाई
भारत-आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्डो में नजदीकी
05/09/2008 01:19:03 AM
|
नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के
आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कड़वे हुए संबंधों को दूर करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग
(आईपीएल) ने भारत-आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्डो को और भी नजदीक कर दिया है।
जाड़े के मौसम में भारतीय क्रिकेट टीम के आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान तथाकथित
नस्लवादी टिप्पणियों, मैदान पर खिलाड़ियों के व्यवहार और मीडिया द्वारा छेड़ी गई
जंग को आईपीएल ने कहीं पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल ने मोटी रकम देकर आस्ट्रेलिया के
क्रिकेट खिलाड़ियों को ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में आमंत्रित किया है।
इसके अलावा, आईपीएल के उद्घाटन समारोह के दौरान बंगलौर में क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए)
के अध्यक्ष क्रेग ओकोनर व मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड के साथ भारतीय क्रिके ट
बोर्ड के अधिकारियों की एक बैठक हुई थी। इसमें दोनों पक्षों ने क्रिकेट को दुनियाभर
में फैलाने के लिए सहमति जाहिर की थी।
अब आलम यह है कि सीए ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल में भारत के प्रतिनिधि इंद्रजीत
सिंह बिंद्रा को आमंत्रित किया है।
बिंद्रा को यह आमंत्रण सीए के निदेशकों को संबोधित करने के लिए दिया गया है। इस
संबोधन में बिंद्रा दोनों देशों के बोर्डो के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से
संबंधित मुद्दों पर व्याख्यान देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
अपनी राय भॆजॆं
|
संपादक कॊ पत्र लिखॆं
| मित्र कॊ बतायॆं
|
|
|
|
|
| |
|
 |
|
AP |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
|